20 Apr 2024, 20:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शी ने मोदी को दिए खास लंच, तिरंगे की डिजाइन में बनवाया मेन्यू कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:26PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को चीन दौरे पर थे। दो दिन में मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 मुलाकातें हुईं। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी एक अलग केमिस्ट्री दिखी। दो बार साथ में खाना खाया। शनिवार को मोदी के लिए जिनपिंग ने प्राइवेट लंच रखा था। इसका मेन्यू कार्ड खास तरह का डिजाइन किया गया था। इसमें तिरंगा बना था। साथ ही भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी तस्वीर थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान जिनपिंग ने हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रखा।
 
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने दो दिन में साथ में एक बार लंच और एक बार डिनर किया। शनिवार को ईस्ट लेक पर चाय पर भी चर्चा की। शी जिनपिंग ने मोदी के दौरे के आखिरी दिन दिल्ली लौटने से पहले खास लंच रखा। इस दौरान जिनपिंग ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान दिया। एजेंसी के मुताबिक, लंच के दौरान एक खास डिजाइन का मेन्यू कार्ड बनाया गया था। इसमें ऊपर की ओर केसरिया रंग, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग था। कार्ड के बीच में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का चित्र भी बना था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »