28 Mar 2024, 19:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक : राहुल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, मोदी पर बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2018 12:00PM | Updated Date: Apr 27 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपना मैनिफेस्टो जारी किया। मैनिफेस्टो जारी करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जनता से पूछकर बनाया गया मैनिफेस्टो है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि 'यह घोषणा-पत्र बंद कमरे में नहीं बनाया गया है, बल्कि सूबे के लोगों से पूछकर तैयार किया गया है। हमने जनता को ये नहीं कहा कि हम क्या करेंगे, हमने उनसे पूछा कि आप क्या चाहते हैं।' यही नहीं इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निशाने पर लिया। 
 
राहुल ने कहा कि 'पीएम मोदी अपने मन की बात करते हैं, लेकिन इस घोषणापत्र में कर्नाटक की जनता के मन की बात है। बता दें कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान घोषणापत्र जारी करने के बाद वह कई अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »