29 Mar 2024, 15:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली के लिए कांग्रेस ने बुक कराई पूरी ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 10:48AM | Updated Date: Apr 26 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की मुंबई इकाई पूरे दमखम के साथ जुट गई है। कार्यकर्ताओं को रैली में भेजने के लिए इकाई ने पूरी ट्रेन ही बुक करा ली। राहुल गांधी की इस रैली को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान का एक तरह से शुरुआत माना जा रहा है।
 
मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम ने बताया कि पार्टी ने 18 कोच की ट्रेन बुक कराई है और इसे राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस नाम दिया जाएगा। निरुपम शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से ट्रेन को रवाना करेंगे, जिसमें कांग्रेस के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के सफर करने की उम्मीद है। यह ट्रेन 29 अप्रैल को तड़के दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा यह प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने और मुंबई शहर से रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए है, क्योंकि मुंबई के साथ-साथ देश के नागरिक भाजपा की आम आदमी विरोधी नीतियों से परेशान हैं।
 
रैली का ऐलान होने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न इकाई प्रमुखों को निर्देश जारी करके रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा था। निरुपम ने बताया कि दिल्ली तक की यात्रा को खासऔर स्मरणीय बनाने के लिए हर कोच को राष्ट्रीय नेताओं का नाम दिया जाएगा जैसे, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर आंबेडकर, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सावित्रीबाई फुले आदि। उन्होंने कहा यही ट्रेन शुक्रवार शाम को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए लौटेगी। हालांकि इस मामले में मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि निजी संस्थाएं ट्रेन बुक करा सकती हैं, लेकिन ट्रेन का नाम नहीं बदल सकतीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »