28 Mar 2024, 18:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले - मोदी के साथ देश से भी नफरत करते हैं राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 11:04AM | Updated Date: Apr 24 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा है कि मोदी से नफरत करते-करते राहुल गांधी आज भारत से नफरत करने लगे हैं। इतना ही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा है कि कांग्रेस संविधान की भावना को खत्म करते वंशवाद का शासन चाहती है। राहुल गांधी ने आज दलित सम्मेलन के जरिए संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की है।
 
शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं, वह न सिर्फ प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अनादर है, बल्कि उनकी स्वयं की बौखलाहट का परिचारक भी है। राहुल की तरफ से लगातार किया जा रहा मोदी विरोध आज देश विरोध का रूप ले रहा है। शाह ने कहा कांग्रेस लोकतंत्र के बजाय वंशवाद का शासन कायम रखना चाहती है और इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष फर्जी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा संविधान से निकली हमारी संस्थाओं को आज कांग्रेस के हमलों से बचाए जाने की जरूरत है।
 
नेहरू-गांधी परिवार ने आंबेडकर को अपमानित किया
भाजपा अध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी बार-बार यह कहकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने की पारिवारिक परंपरा को ही आगे बढ़ा रहे हैं कि कांग्रेस ने संविधान बनाया है। उन्होंने कहा नेहरू-गांधी परिवार ने आंबेडकर को तब अपमानित किया जब वे जीवित थे और अब भी पार्टी उनका अपमान कर रही है।
 
शाह ने दावा किया कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान लोकतंत्र के शासन पर वंशवाद के शासन को कायम रखने की चाल है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर महाभियोग का कांग्रेस का कदम हर उस संस्थान को कमजोर करने की प्रवृति का हिस्सा है, जो अपनी वैयक्तिक पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को दबाने व संसद को ठप करने का आरोप भी लगाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »