23 Apr 2024, 13:38:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में बढ़े नकली नोट, संदिग्ध लेनदेन पांच गुना बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 10:25AM | Updated Date: Apr 21 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के बैंकों ने अभी तक के सबसे ज्यादा नकली नोट पकड़े हैं। साथ ही, नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेनदेन में 480 फीसदी यानी पांच गुना इजाफा हुआ है। यह सब नोटबंदी के बाद संदिग्ध जमा नोटों पर तैयार की गई एक सरकारी रिपोर्ट में पता चला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों ने संयुक्त रूप से 2016-17 में 400 फीसदी ज्यादा संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट की है। 
 
यह है रिपोर्ट में खास
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने इस रिपोर्ट में कहा है कि बैंकिंग और अन्य वित्तीय चैनलों में जाली मुद्रा के लेनदेन में पिछले साल की तुलना में 2016-17 के दौरान 3.22 लाख मामले अधिक सामने आए हैं। 
- 2015-16 में जाली मुद्रा के कुल 4.10 लाख मामले रिपोर्ट हुए थे, वहीं 2016-17 में संख्या बढ़कर 7.33 लाख हो गई। नकली नोटों पर यह ताजा आंकड़ा सर्वोच्च है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »