29 Mar 2024, 10:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में कांग्रेस माफी मांगे: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 6:58PM | Updated Date: Apr 18 2018 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हैदराबाद में मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत की ओर से सभी पांच आरोपियों को बरी किये जाने के बाद कांग्रेस को माफी मांग लेनी चाहिए। भाजपा शक्ति केंद्र (बूथ स्तरीय समिति) अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने मस्जिद विस्फोट के पीछे हिन्दू अतिवादियों का हाथ होने का आरोप लगाया है,

लेकिन अब तो अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत पांचो आरोपियों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा,कांग्रेस को अपने गैर-जिम्मेदाराना आरोपों को लेकर जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं पी चिदम्बरम एवं सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि यह काम हिन्दू अतिवादियों का था, लेकिन अदालत ने कहा कि वे निर्दोष हैं।" भाजपा अध्यक्ष ने कहा,कर्नाटक की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबक सिखायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »