25 Apr 2024, 18:02:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मामा के साथ पोर्न देखने को मजबूर करती थी मम्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 10:01AM | Updated Date: Apr 18 2018 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मां और औलाद, इस दुनिया में शायद ही इससे बड़ा और करीबी रिश्ता हो। लेकिन, राजधानी में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार के अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ डॉक्टर की बेटी ने सौतेली मां और मामा पर गंभीर आरोप लगाया कि मां मुझे मामा के साथ पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर करती थी। इनकार करने पर दोनों पीटते थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मां से पूछताछ शुरू की, जबकि मामा फरार है।
 
पुलिस ने बताया कि मां के गुजर जाने के बाद उसके पिता ने वर्ष 2015 में आरोपी महिला से शादी कर ली थी। जब पिता नौकरी पर चले जाते, तब सौतेली मां मामा के साथ कमरे में बंद कर देती, फिर उसे पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर किया जाता। विरोध करने पर वह अपने भाई को भी घर बुला लेती थी। आरोप है कि सौतेला मामा भी उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाता था। कई बार तो पिता के अस्पताल जाने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की।
 
उसे वक्त पर खाना और होमवर्क भी नहीं करने दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के शरीर पर मारपीट, सूजन और चोटों के निशान मिले हैं। पीड़िता के मुताबिक दोनों उसे धमकाते थे कि अगर उसने स्कूल में या अपने पापा को इस बारे में कुछ भी बताया तो वे उसके पापा और उसे दोनों को नुकसान पहुंचाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »