25 Apr 2024, 02:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर कल सुबह तक होगी साफ - चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2018 2:37PM | Updated Date: Apr 17 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि इस मामले को लेकर तस्वीर कल सुबह तक साफ हो जाएगी। चौहान ने यहां एक निजी चैनल के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के स्थान पर इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच नए अध्यक्ष को लेकर पिछले तीन चार महीनों से अटकलें चल रही हैं।

अब माना जा रहा है कि एक दो दिन में इस मसले को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसी बीच प्रदेश भाजपा में सबसे अहम माने जाने वाले कोर ग्रुप की भी यहां बैठक होने वाली है। समझा जा रहा है कि बैठक के बाद कोर ग्रुप अपने फैसले से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा देगा। इसके बाद अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सबसे प्रबल दावेदार के रूप में संसदीय कार्य एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सामने आए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »