28 Mar 2024, 19:44:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष को हटाएं राहुल : प्रकाश जावडेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 3:23PM | Updated Date: Apr 15 2018 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के कठुआ बलात्कार मामले में दिए गए बयान के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्हें पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने राहुल गांधी द्वारा कठुआ मामले में आधी रात को राजधानी में कैंडिल मार्च निकालने पर भी तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने निर्भया कांड में कैंडिल मार्च क्यों नहीं निकाला और सिख दंगों में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में वह क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। 
 
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मीर ने इस मामले में स्थानीय जनता के हवाले से कहा है कि इस बलात्कार कांड का दोषी बाहर है और यह जांच राजनीति से प्रेरित है तथा इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा नेता ने दावा किया कि श्री मीर स्थानीय जनता के हवाले से अपनी बात कह रहे हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »