23 Apr 2024, 21:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेटली ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 1:37PM | Updated Date: Apr 15 2018 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। जेटली पिछले महीने हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गये थे। उनका पिछला कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हुआ था। वह लगातार तीसरी बार उच्च सदन के लिए चुने गये हैं। 

उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने श्री जेटली को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलायी। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे। 
 
जेटली बीमार होने के कारण अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ शपथ नहीं ले सके थे। नये कार्यकाल में भी उन्हें सदन का नेता नियुक्त किया गया है। पिछले कार्यकाल में वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे लेकिन इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भेजा गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह पंजाब की अमृतसर सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन कांग्रेस के अमरिन्द्रर सिंह से हार गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »