25 Apr 2024, 09:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैलिड आईडी मांगने पर टीटीई को यात्रियों ने चलती ट्रेन से फेंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 10:27AM | Updated Date: Apr 14 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक टिकट चेकर (टीटीई) पर छह यात्रियों ने हमला कर दिया और उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। टीटीई ने यात्रियों से उनका पहचान-पत्र दिखाने को कहा, लेकिन यात्रियों के पास वैलिड आईडी प्रूफ नहीं था। इसके चलते टीटीई ने जुर्माना भरने को कहा था।
 
पुलिस ने बताया गुरुवार को हुई इस घटना में टीटीई को कुछ चोटें आई हैं, क्योंकि ट्रेन वेल्लोर के कटपड़ी में धीमी गति से चल रही थी। वहीं टीटीई ने कटपड़ी रेल पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई और पड़ोसी आंध्र प्रदेश में अपने समकक्षों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक छह हमलावरों में से एक को आंध्र प्रदेश के चित्तूर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह ओडिशा का रहने वाला है। वहीं पांच अन्य हमलावार मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »