18 Apr 2024, 10:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से सिद्दारामैया भयभीत.अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 5:47PM | Updated Date: Apr 13 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलागावी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री सिद्दारामैया घबरा गए हैं और इसी कारण वह दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 12 मई को होने वाले मतदान के लिए पार्टी का प्रचार करने आए शाह ने कहा कि राज्य की जनता में सिद्दारामैया की सरकार को लेकर काफी रोष है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री घबरा गए हैं

और वह अपनी वर्तमान सीट चामुंडेश्वरी के अलावा कोई और सीट से भी चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। शाह ने योद्धा रानी चेनम्मा की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद आज किट्टूर में मीडिया से कहा कि 12 मई को होने वाले राज्यसभा मतदान के लिए भाजपा की स्थिति दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस के पांच वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार से राज्य की जनता बुरी तरह त्रस्त है और वह सिद्धारामैया की सरकार को उखाड़ फेंकने और  मतदाता स्वच्छ प्रशासन के लिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »