29 Mar 2024, 00:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी ट्विटर जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 9:54AM | Updated Date: Apr 13 2018 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप के लिए सोशल मीडिया एक नए हथियार के रूप में उभर कर सामने आया है। सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर दोनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग संबंधी बयान जारी हैं। यह जंग काफी सुर्खियां भी बटोर रही है।
 
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में संवैधानिक लोकतंत्र और उसे बचाए रखने, सामाजिक न्याय के विकास और युवाओं के उम्मीदों को पूरा करना प्रमुख मुद्दे हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को बदल देने की घोषणा करने वाले अनंत कुमार हेगड़े को पराजित करेंगे। सिद्धारमैया के ट्वीट पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का संविधान संरक्षण करने संबंधी बयान देना वैसा ही है जैसे ओसामा बिन लादेन कहे कि वह विश्व शांति का प्रयास कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »