20 Apr 2024, 07:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेश के बारह स्थानों पर होंगे विभिन्न आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 4:51PM | Updated Date: Apr 11 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विश्व धरोहर दिवस पर 18 अप्रैल को मध्यप्रदेश में दो धार्मिक स्थलों समेत बारह स्थानों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन आयोजित किए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने आज यह जानकारी दी। श्री राजन ने बताया है कि पन्ना में 'भारतीय चित्रकला में रामकथा', ग्वालियर में 'भीम-बेटिका के शैल-चित्र', भिण्ड में 'कांस्य प्रतिमाओं का संसार', इंदौर में 'मध्यप्रदेश की पुरा-सम्पदा' की छाया-चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा रीवा और जबलपुर में व्याख्यान, सागर, मंडला, विदिशा, ओरछा और मंदसौर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »