25 Apr 2024, 19:02:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंबेडकर की भगवा प्रतिमा पर बवाल, रंग बदलकर किया नीला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 9:45AM | Updated Date: Apr 11 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की भगवा रंग की नई प्रतिमा का अनावरण करने पर बसपाइयों को अपनी सुप्रीमो की नाराजगी झेलना पड़ी। मायावती की नाराजगी के 24 घंटे बाद ही भगवा रंग की प्रतिमा पर नीला रंग कर दिया गया।
 
जिले में आंबेडकर की भगवा प्रतिमा स्थापना को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म हो उठी थी। 7 अप्रैल को शरराती तत्वों ने दुगरैया गांव में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। इससे गुस्साए आंबेडकर के अनुयायी हाईवे जाम करने की मंशा से सड़कों पर उतर आए थे। समय रहते पुलिस ने मोर्चा संभाला और 24 घंटे के भीतर आगरा से नई प्रतिमा मंगवाकर यहां स्थापित करवा दी गई।
 
9 अप्रैल को विधिवत जब उसका अनावरण हुआ तो लोग चौंक पड़े। आंबेडकर की प्रतिमा का रंग भगवा था, जिसकी चर्चा जिले से लखनऊ और फिर दिल्ली तक पहुंची। इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने यहां के बसपाइयों पर जमकर नाराजगी जताई तो मंगलवार को आनन-फानन में पेंटर बुलाकर प्रतिमा को नीले रंग से पुतवा दिया गया। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष से लेकर ग्राम प्रधान तक ने चुप्पी साध ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »