25 Apr 2024, 06:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर के लिए कानून बनाने के मुद्दे पर भाजपा यू-टर्न पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:01AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के लिए कमजोर आंदोलन शुरू कर सकती है, ताकि दूसरे दलों को हिंदुत्व विरोधी बताकर बहुसंख्यक मत अपने पक्ष में किए जा सकें।
 
तोगड़िया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संसद में बहुमत हासिल करने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने के 1989 के अपने पालमपुर प्रस्ताव पर पलटी मार ली। उन्होंने कहा न तो कोई विकास हुआ और न ही सरकार ने पिछले चार वर्षों में राम मंदिर का निर्माण किया। सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के हिंदुओं के सपने को नजरअंदाज न करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »