20 Apr 2024, 21:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी के बंधन में बंधे आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 2:48PM | Updated Date: Apr 9 2018 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भले ही अतहर 2015 में यूपीएससी टॉप करने में पीछे रह गए हो, लेकिन दिल जीतने में वे टॉप पर रहे हैं। 2015 में  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा की टॉपर रहीं टीना डाबी और दूसरे स्थान पर रहे अतहर आमिर-उल-शफी खान का इश्क अब शादी के बंधन में बंध गया है। जम्मू- कश्मीर में पहलगाम की वादियों में दोनों की प्रेम कहानी को शादी के बंधन में बदल दिया गया।
 
पहलगाम दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का विख्यात पर्यटन स्थल है। यहां बहने वाली लिद्दर नदी पर्यटन स्थल की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। पिछले कुछ वर्ष से कश्मीर के हालात खराब होने की छवि बनाई जा रही है। इस छवि को दूर करने के लिए दिल्ली की रहने वाली टीना डाबी और कश्मीर के रहने वाले अतहर आमिर--उल-शफी खान ने पहलगाम को शादी के लिए चुना। शनिवार को दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। टीना के परिजन भी पहलगाम आए हुए थे। शादी के बाद दोनों अनंतनाग स्थित अतहर आमिर के पैतृक गांव देवेपोरा मटन में चले गए, जहां उन्होंने रिश्तेदारों व अन्य गणमान्य लोगों के लिए पार्टी आयोजित की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »