25 Apr 2024, 13:07:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक चुनाव के लिए आप का ऐलान, इतनी सीटों पर प्रत्याशी घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 4:53PM | Updated Date: Mar 20 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए आज अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स का पोता और भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। पार्टी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रेणुका विश्वनाथन बेंगलुरु की शांतिनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी।  पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के पोते लिंगराज उर्स के आर पुरम क्षेत्र से आप के उम्मीदवार होंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के समन्वयक पृथ्वी रेड्डी सर्वांगनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।  इसी सीट से बेंगलुरु विकास मंत्री के जे जार्ज के चुनाव लड़ने की संभावना है।  आप ने सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालविका गुब्बीवानी को मैसुरु के चामराज सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »