29 Mar 2024, 08:07:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दक्षिणी डोकलाम तक पहुंचने के लिए चीन ने बनाई नई सड़क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 11:00AM | Updated Date: Mar 20 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। डोकलाम को लेकर चीन की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है। चीन ने चालाकी दिखाते हुए दक्षिणी डोकलाम में एक नई सड़क बना ली है। चीनी सैनिक डोकलाम में सर्दियों के दौरान एक नई सड़क बनाने के लिए डटे हुए थे, जिससे वे दक्षिणी डोकलाम तक पहुंच सकें जहां चीन और भूटान का विवाद है।
 
जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं उससे पता चला है कि चीन ने विवादित स्थल को छोड़ दूसरे रास्ते से दक्षिण डोकलाम तक पहुंचने के लिए सड़क बना ली है। ये सड़क भारतीय चौकियों से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है, जो भारतीय सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है।
 
बता दें कि पिछले साल जून में चीन के सैनिक डोकलाम इलाके में सड़क बना रहे थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। इसी वजह से दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे और दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक डोकलाम में चीनी सैनिकों के आगे बढ़ने से भारत के लिए गंभीर सुरक्षा संबंधी नतीजे सामने आ सकते हैं। 
 
डोकलाम में उन्होंने 1.3 किलोमीटर लंबी नई सड़क बना ली है और इस स्थान से 4 किलोमीटर दूर कम्युनिकेशन ट्रेन्चिस का निर्माण किया है। इस रोड के जरिए चीनी सैनिक दक्षिण डोकलाम में स्थित जम्फेरी रिज तक पहुंच सकते हैं। पिछले साल जून में जब चीनी सैनिक डोकलाम में सड़क बना रहे थे तब भारतीय जवानों ने उन्हें रोक दिया था। इस लेकर 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा। जिसके बाद पिछले साल अगस्त में यह बताया गया था कि राजनयिक माध्यमों के जरिए हुई बातचीत से सैन्य गतिरोध खत्म हो गया है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के ऐसा करने के पीछे की एक खास वजह थी। चीनी सेना दूसरे मार्ग से दक्षिण डोकलाम तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ चुकी थी और सर्दियों में उसने वहां सड़क का निर्माण कार्य भी कर दिया। जो अब सैटेलाइट इमेज के जरिए साफ दिखाई दे रही हैं। चीन की ये नई सड़क भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। सड़क की भारतीय चौकियों से महज पांच किलोमीटर की दूरी इस चिंता को और बढ़ा देता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »