25 Oct 2024, 07:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस: CM यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2024 8:13PM | Updated Date: May 31 2024 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे। डॉ यादव आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों की प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस बल को बधाई दी। 
 
उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने सख्ती और सजगता के साथ बड़े कार्यक्रमों एवं आयोजनों की दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »