28 Mar 2024, 21:43:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान का हक छीनने को दिल्ली की सीमाओं पर नाकाबंदी : राहुल-प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:08AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार किसानों का हक छीनकर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है इसलिए दिल्ली की सीमाओं पर नाकेबंदी की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस सरकार को भारतीय क्षेत्र में घुस रहे चीनी सैनिकों को सीमा पर रोकना चाहिए था वह अपने हक की मांग के लिए आ रहे किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर नाकेबंदी कर रही है।

गांधी ने कहा, ‘‘सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि सत्याग्रही अन्नदाताओं को दिल्ली बॉर्डर पर। मोदी सरकार- अयोग्यता और अहंकार।’’ वाड्रा ने कहा, ‘‘भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है। भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है। किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »