29 Mar 2024, 16:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टीकाकरण अभियान की शुरुआत, देश के लिए गौरव का दिन : प्रधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:46AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 16 जनवरी 2021 को देश के लिए एतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है।

प्रधान ने शनिवार को यहां कहा कि यह गौरव का दिन है। इस अभियान के तहत पहले चरण में तीन और दूसरे चरण में 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। उन्होंने झारखंड प्रदेश के विकास को लेकर राज्यपाल  द्रोपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। इससे पूर्व झारखंड दौरे के दौरान प्रधान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष, सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा के साथ संगठनिक चर्चा भी की।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने कहा कि झारखंड प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कैसे काम करें, इस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदय से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने खनिज संपदा को लेकर कई सुधारवादी कदम उठाया है जिससे झारखंड उड़ीसा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इन सुधारवादी कदमों से रोजगार, उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »