29 Mar 2024, 16:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेपाल को आपदा राहत प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए तैयार भारत : राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:12AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के क्षेत्र में प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण में सहायता करने को तैयार है। सिंह ने आज यहां नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही। 

नेपाल के विदेश मंत्री भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की छठी बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हुए हैं। बातचीत के दौरान ज्ञवाली ने नेपाल के नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दी और द्विपक्षीय सहयोग बढाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने भारत द्वारा नेपाल की सहायता के लिए आभार भी प्रकट किया। सिंह ने भी इसी तरह की भावना प्रकट करते हुए जोर देकर कहा कि दोनों देशों के संबंध लोगों के परस्पर संपर्क से बंधे हैं। 

रक्षा मंत्री ने नेपाल के नेतृत्व और लोगों के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत नेपाल को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार है। नेपाल के विदेश मंत्री ने कोरोना वैक्सीन विकसित करने पर भारत को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि महामारी पर जल्द ही काबू पा लिया जायेगा। सिंह ने कहा कि भारत नेपाल के साथ विशेष संबंधों को और मजबूत तथा घनिष्ठ बनाने के प्रति आशान्वित है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »