29 Mar 2024, 20:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों का गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का ऐलान गलत नहीं : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 12:38AM | Updated Date: Jan 16 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है इसलिए किसानों का 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का उनका ऐलान गलत नहीं है।

गांधी ने किसानों के समर्थन में कांग्रेस के ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाने के कार्यक्रम के दौरान यहां जंतर मंतर पर आयोजित धरने में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा की अगर किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं तो इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे सौ से ज्यादा किसानों की अब तक मृत्यु हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट तक नहीं किया। सरकार वार्ता के दौर आयोजित कर किसान को थकाने का प्रयास कर रही है और किसान समझ गए हैं कि सरकार उनकी समस्या को सुलझाना नहीं चाहती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने तीनो कृषि कानूनों के जरिए अपने चंद उद्योगपति मित्रों का हित साधने का प्रयास किया है इसलिए इस कानून को संसद में पारित कराते समय कोई चर्चा नहीं करवाई गई और इन कानूनों को मनमाने तरीके से पारित करवा दिया गया। गांधी ने कहा कि किसान पीछे हटने वाले नहीं है इसलिए मोदी को और उनके मंत्रियों को किसान की ताकत को समझना होगा और इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा। ये तीनों कानून देश के किसानों पर आक्रमण है और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »