28 Mar 2024, 21:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर के लिए चार लाख से अधिक गांवों में होगा जनसम्पर्क : RSS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 12:08AM | Updated Date: Jan 16 2021 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वह केवल कंकर पत्थर से बनने वाला मंदिर ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतीय समाज की भावनाओं से बनने वाला राष्ट्र मंदिर है जिसमें देश विदेश में रहने वाला संपूर्ण भारतीय समाज जुडने वाला है। 

कुमार ने यह विचार श्री राम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति, बीकानेर की ओर से आज यहां रानीबाजार स्थित उत्सव रेस्टोरेंट में श्री श्री 1008 क्षमारामजी महाराज पीठाधीश्वर सिंह स्थल पीठ की मौजूदगी में जनसभा में रखे। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिस्थापित होगा। 

यह अभियान संपूर्ण विश्व का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होने वाला है, इस अभियान में संपूर्ण भारत में चार लाख से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा तथा बीकानेर के घर-घर से राम भक्त परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों से आगामी 15 फरवरी तक इस अभियान के लिए समय लगाने का आव्‍हान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »