29 Mar 2024, 20:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने दी मकर संक्रांति की बधाई, कहा - सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 12:01PM | Updated Date: Jan 14 2021 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू समेत अन्य त्योहारों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नए उत्साह के संचार की कामना की है। मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।
 
प्रधानमंत्री ने पोंगल की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह विशेष पर्व तमिल संस्कृति को सबसे सुंदर ढंग से प्रर्दशित करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »