29 Mar 2024, 17:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह ने कहा- झारखंड के लोगों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चाईबासा में आदिवासियों की नृशंस हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करने के लिए झारखंड सरकार की तीखी आलोचना करते हुए आज कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरने के साथ ही इसे विधानसभा और संसद में उठाएगी। शाह ने आज यहां बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के भाजपा में विलय के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की एक टीम ने चाईबासा की घटना पर रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसी भयावह तस्वीरें नहीं देखीं, जिनमें पुरुषों को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने निर्ममता से मार दिया गया हो। गृहमंत्री ने कहा, "वह अटल बिहारी वाजपेयी थे जिन्होंने झारखंड बनाया और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने राज्य का समुचित विकास सुनिश्चित किया है इसलिए, भाजपा झारखंड का विनाश नहीं होने देगी।" उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जिम्मेवार विपक्ष होने के नाते आम जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »