26 Apr 2024, 01:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आम आदमी पार्टी ने सिद्धू पर फिर डाले डोरे, हो सकता है फेरबदल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में ये चर्चाएं हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू आप के संपर्क है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमरिंदर सरकार में सिद्धू फिर से कोई जवाबदारी नहीं संभालना चाहते हैं। इधर, आम आदमी पार्टी उन्हें पाले में लाने की कोशिश कर रही है। लंबे समय से नाराज चल सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस के लिए प्रचार भी नहीं किया था, जबकि वह पार्टी के स्टार प्रचारक है। सूत्रों का कहना है कि अगर सिद्धू दिल्ली में प्रचार करने जाते तो उन्हें आप सरकार के खिलाफ बोलना पड़ता और कांग्रेस में अलग-थलग पड़े सिद्धू ऐसा नहीं करना चाहते थे।
 
गौरतलब है कि भाजपा छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनसे संपर्क साधा, लेकिन तब बात बन नहीं सकी थी। दिल्ली में एतिहासिक कामयाबी के बाद आप अब पंजाब में फिर पैर जमाने चाहती है। हालांकि पंजाब में पार्टी की हालत ठीक नहीं है। कई गुटों में बिखरी पार्टी के पास भगवंत मान को छोड़ उनके पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। आप चाहती है कि जैसे दिल्ली में उसके पास केजरीवाल जैसा बड़ा चेहरा था ऐसा ही बड़ा नाम उसके पास पंजाब में भी हो। पार्टी लंबे समय से किसी बड़े जाट चेहरे की तलाश में है और सिद्धू के साथ उसकी यह तलाश पूरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सिद्धू से संपर्क साधने में प्रशांत किशोर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »