29 Mar 2024, 03:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओलम्पिक पदक विजेता सायना नेहवाल भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 7:26PM | Updated Date: Jan 29 2020 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एवं 2012 के लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं। सायना भाजपा महासचिव अरुण सिंह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, आज बड़ा दिन है क्योंकि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल होने जा रही हूं जो गंभीरता से देश हित में काम कर रही है। मुझे खुशी है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए योगदान देने में सक्षम हो सकूंगी।’’इस मौके पर उन्होंने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही सायना के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को महत्वपूर्ण ‘ब्रांड पावर’ मिला है।
 
हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को जन्मीं सायना ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किये हैं जिनमें 11 सुपर सीरीज खिताब भी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को हरियाणवी मतदाताओं और युवाओं को लुभाने में मदद मिल सकती है। केंद्र सरकार ने 2016 में उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा था। सायना 2015 में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं। वह प्रकाश पादुकोण के बाद यह स्थान हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने ओलम्पिक  में तीन बार देश का प्रतिनिधित्व किया और 2012 के लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता। उन्हें खेल क्षेत्र के सबसे बड़े दो सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »