29 Mar 2024, 02:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगले महीने भारत आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति, मोदी से करेंगे मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 1:25PM | Updated Date: Jan 29 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि हिंद महासागर में चीन के बढ़ते आर्थिक दबदबे के मद्देनजर भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के साथ अपने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को पुराने मजबूत स्तर पर ले जाने की कोशिश शुरू कर दी है।
 
इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने जनवरी में श्रीलंका जाकर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से मुलाकात की थी और श्रीलंकाई सेना के लिए हथियार व अन्य अहम उपकरण खरीदने के लिए भारत की तरफ से पांच करोड़ डॉलर की मदद देने का वादा किया था। इस दौरान दोनों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने, समुद्री परिवहन सुरक्षा मजबूत करने और खुफिया सूचनाओं के लेनदेन समेत कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई थी। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »