25 Apr 2024, 10:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हमारी मोदी सरकार जो कहती है वो करती है- राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 12:10AM | Updated Date: Jan 29 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने जम्मू -कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर अपना वादा पूरा किया और एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान समाप्त करते हुए एक भारत और श्रेष्ठ भारत बनाया है। सिंह ने पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा में मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार राजकुमार ढिल्लो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है। सिंह  ने कहा कि आप की सरकार ने पांच वर्षों में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है। सिंह ने कहा कि मैं कोंडली विधानसभा के प्रत्याशी राजकुमार ढिल्लो के लिए यहां आया हूं।

राजकुमार ढिल्लो एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके पास कोई संपति नहीं है और और वह  खुद झुग्गी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करोड़पति हैं अगर हमारे उम्मीदवार को चुनाव लड़ना होता है तो जनता से चंदा लेकर चुनाव लड़ते हैं। मैं मानता हूं कि कोंडली विधानसभा से राजकुमार ढिल्लो की जीत पक्की हैं। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश में सभी को पक्का मकान देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही सभी घरों में नल से स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। किसी को विश्वास नहीं था कि मोदी सरकार घर-घर शौचालय बनाएगी। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण कराकर हमारी सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »