29 Mar 2024, 02:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धर्मेंद्र प्रधान बोले - BJP की जीत तय है, लोग अराजकता नहीं शांति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:14PM | Updated Date: Jan 28 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत तय है। दिल्ली के लोग शांति चाहते हैं, अराजकता नहीं। जो लोग दिल्ली में शाहीन बाग जैसा माहौल बनाना चाहते हैं उन्हें लोग मुंह तोड़ जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने शाहीन बाग से होकर जाने वाली सड़क को बंद होने का जिम्मेदार केजरीवाल को बताते हुए कहा कि वह जब चाहेंगे रास्ता खाली हो जाएगा।
 
इसके अलावा, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »