19 Apr 2024, 07:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव में बोले मोदी - वर्ष 2022 तक किसानों की आय...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:09PM | Updated Date: Jan 28 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में हो रहे तीसरे ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव 2020 को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि ग्लोबल पोटैटो कॉन्क्लेव में दुनिया के अनेक देशों से वैज्ञानिक आए हैं। हजारों किसान साथी और दूसरे हितधारक भी जुटे हैं। अगले तीन दिनों में आप सभी पूरे विश्व के फूड और न्यूट्रिशन की डिमांड से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'लगभग 6,000 किसान फील्ड डे के मौके पर गुजरात के खेतों का दौरा करने वाले हैं।
 
यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। यह भी सराहनीय है कि आलू का सम्मेलन दिल्ली के बाहर, गुजरात में हो रहा है। इस कॉन्क्लेव की खास बात ये भी है कि यहां पोटैटो कांफ्रेंस, एग्रीएक्सपो और पोटैटो फील्ड डे तीनों एक साथ हो रहे हैं।'प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई की पहली बार ये कॉन्क्लेव दिल्ली से बाहर हो रहा है, हजारों आलू किसानों के बीच हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों के प्रयास और सरकार की पॉलिसी के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम है कि अनेक अनाजों और दूसरे खाने के सामान के उत्पादन में भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »