29 Mar 2024, 02:43:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'गोली मारो..' नारे पर अनुराग ठाकुर की मुश्‍किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 10:49AM | Updated Date: Jan 28 2020 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोमवार को एक रैली के दौरान विवादित नारे लगवाकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुसीबत में घिर गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना ने एक विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।

हमें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।’’ रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो***को।” रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »