29 Mar 2024, 01:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IIT ने की आर्टिफिशयल इंटेलीजिन्स(AL) किट लॉन्‍च, भारत बना विश्व का पहला देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:00AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय  प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने आर्टिफिशयल इंटेलीजिन्स को समझाने के लिए स्कूली छात्रों का एक सरल  किट तैयार किया है। भारत ऐसा किट तैयार करने वाला विश्व का पहला देश है। बुद्धि नामक इस किट को सोमवार को यहां लाँच किया गया। आईआईटी के निदेशक प्रो.  राम गोपाल राव ने इस किट को लाँच किया है।  इस  अवसर पर  विशेषज्ञ उद्योगपतियों के प्रतिनिधि शिक्षाविद् आदि मौजूद थे। इस किट को आईआईटी के प्रोफेसर मनन सूरी ने तैयार किया है।  सूरी अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान  एमआईटी  द्वारा घोषित दुनिया के शीर्ष  50 नवाचार उद्यमियों में से एक हैं। इस किट से न केवल छात्र बल्कि शिक्षक अभिभावक आदि आसानी से आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस के बारे मे  जान सकेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में अर्टिफिसियाल  इंटेलीजेंस की पढ़ाई शुरू की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »