19 Apr 2024, 00:36:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीबीआई के 28 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:19AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो के 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा की गई है। सीबीआई की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जांच एजेंसी के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 21 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में एजेंसी के संयुक्त निदेशक धीरेन्द्र शंकर शुक्ला, सहायक पुलिस अधीक्षक जे. टी. वर्गीज, कोलकाता स्थित विशेष इकाई में तैनात एएसपी दीप्तेंदु भट्टाचार्य, पुलिस उपाधीक्षक रमास्वामी पार्थसारथी, गाजियाबाद स्थित सीबीआई एकेडमी में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश सिंह, हेडकांस्टेबल (नयी दिल्ली, सिस्टम डिवीजन) और हेडकांस्टेबल (नयी दिल्ली, मुख्यालय) संजय कुमार भट शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए जिन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा, उनमें पुलिस अधीक्षक निर्भय कुमार, एसपी मनोज वर्मा और एसपी विनय कुमार (नयी दिल्ली), डीएसपी (अपराध निरोध शाखा, गुवाहाटी) टी. जमांग, डीएसपी मुकेश वर्मा (मुख्यालय) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »