29 Mar 2024, 12:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गणतंत्र दिवस पर म.प्र के इन 21 लोगों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:17AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के 21 कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्­ट्रपति के विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस 2020 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें चार विशिष्‍­ट सेवा पदक तथा 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पु­लिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2020 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात भोपाल मनोज कुमार खत्री, निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्यालय भोपाल दत्तात्रेय प्रभाकर जुगादे, निरीक्षक (एम) ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल अशोक केटी एवं प्रधान आरक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्­यालय भोपाल रामशंकर द्विवेदी को राष्‍­ट्रपति के विशिष्‍­ट सेवा पदक देने की घोषणा की गयी है।
 
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्­यालय संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सतेन्द्र सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्­जैन राजेश कुमार मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल किशोर खाकोटकर, निरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय जयेन्द्र सिंह गौतम, निरीक्षक इंदौर रामनिवास यादव, निरीक्षक (एम) पुलिस मुख­यालय को दिए जाने की घोषणा की गयी। इसके अलावा राजकुमार सिंह सेंगर, निरीक्षक(एम) गुना अनिल कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्­यालय प्रवीण कुमार कोठारी, प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स भोपाल गोंबिंद दास अहिरवार, प्रधान आरक्षक इंदौर रणवीर सिंह , प्रधान आरक्षक भोपाल दुलीचंद मरावी, प्रधान आरक्षक भोपाल हरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक बालाघाट  मुकेश कुमार चौधरी, आरक्षक रतलाम शेरू खान एवं आरक्षक दतिया दुर्गबख्­श सिंह को दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »