25 Apr 2024, 22:38:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जापान इंडिया इंस्टीच्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन, 30 हजार युवा होंगे प्रशिक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:51AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने आज यहां जापान इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन किया जिसके जरिये 30 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिये जाने का लक्ष्य है। इस संस्थान को यहां अग्रणी जापानी दवा निर्माता कंपनी ओत्सुका फार्मास्युटिकल की भारतीय इकाई के परिसर में स्थापित किया गया है। ज्ञातव्य है कि देश में दक्ष मानव संसाधन का भंडार तैयार करने के लक्ष्य से भारत और जापान सरकारों के सहयोग से इस संस्थान की स्थापना की गयी है।
 
इसके लिए जापान के व्यापार और उद्योग मंत्रालय तथा भारत के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के बीच के सहयोग समझौता भी हुआ था। इस संस्थान में जापानी विनिर्माण संबंधी प्रक्रिया का एक पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जायेगा जिसके तहत कैजेन , 5 एस और 3 जी जैसे जरूरी जापानी साफ्ट स्किल आदि को भी शामिल किया गया है। उद्घाटन के मौके पर ओत्सुका फार्मा इंडिया के सीईओ मोतोयुकी साकियामा ने कहा कि यह कदम दीर्घ अवधि में भारत को खासा लाभ पहुंचायेगा। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया तथा स्किल इंडिया के सपने को पूरा किया जा सकेगा। 
 

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »