भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदेश की 2 बालिकाओं रिया जैन और सुदीप्ति हजेला को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल की रिया जैन को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का पदर्शन किया है। इसी प्रकार खेलों के क्षेत्र में इंदौर की सुदीप्ति हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वे अश्वारोहण की सबसे कठिन श्रेणी में महारत रखती हैं।