19 Mar 2024, 08:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला ने अपने पति पर लगाए आरोप, कहा- रात होते ही पति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:50AM | Updated Date: Jan 23 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अहमदाबाद से एक खबर सामने आई है हाल ही में एक नवविवाहिता थाने पहुंची जहॉ उसने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति रात होते ही पोर्न फिल्म देखता है। इसके बाद दवाई खाकर रातभर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला फतेहवाडी केनाल क्षेत्र का है। 32 वर्षीय महिला की शादी 2019 में हुई। शादी के करीब एक महीने बाद से ही पति रोज रात होते ही पोर्न फिल्म देखने लग जाता। इसके बाद कुछ दवाई खा लेता और उसकी मर्जी के खिलाफ पूरी रात ज्यादती करता। शादी बचाए रखने के लिए महिला पति की प्रताड़ना सहन करती रही। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद सास भी घर के काम को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगी। इतना ही नहीं जहां वे किराए के मकान में रहते थे, वहां उसका देवर भी आकर रहने लगा, जिसके बाद मकान मालिक घर खाली करवाने के लिए धमकाने लगा।
 
आखिरकार तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली आई और पुलिस कमिश्नर समेत महिला क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई। मामला सरखेज पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। बता दें, ​बीते दिनों अहमदाबाद में ही पति-पत्नी के बीच झगड़े की अजीबोगरीब बात सामने आई थी। सेक्स की डिमांड करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। महिला ने कहा था कि जब उसने अपने पति से संबंध बनाने की मांग की तो उसने 'संन्यास' अपनाने की बात कहते हुए उसे पीट दिया। यही नहीं जब उसने ससुरालवालों को ये बात बताई तो उन्होंने भी मारपीट की। पीड़िता ने महिला थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »