19 Mar 2024, 11:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उन्हे चुनौती देने से क्या फायदा जो बाहर तक नहीं निकले : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:45AM | Updated Date: Jan 23 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बहस की चुनौती देने पर भड़की कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा कि उन दलों को चुनौती देने से क्या मतलब है जो इस लड़ाई में घर से बाहर तक नहीं निकले। वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट किया ‘‘अजीब दास्ताँ है ये..कहाँ शुरू कहाँ खतम..। गृहमंत्रीजी उत्तर प्रदेश में उन्हें चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृहमंत्रीजी को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं। उप्र की जागरूक जनता सब समझती है। गौरतलब है कि शाह ने मंगलवार को लखनऊ के बंगलाबाजार स्थित रामकथा पार्क में सीएए के समर्थन में एक रैली कर सपा और बसपा को चुनौती दी थी कि वे इस मुद्दे पर बहस नहीं कर सकते हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती ने आज अलग अलग शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुये उनसे जगह और मंच बताने को कहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »