19 Apr 2024, 09:51:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की बढ़ी लोकप्रियता देख कर भाजपा,आप हताश : चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:25AM | Updated Date: Jan 23 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बुधवार कहा कि दोनों दल इतने हताश हो गए हैं कि कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवारों को लक्ष्य बनाकर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उन पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। चोपड़ा ने आज प्रदेश कार्यालय में आप पार्टी से आए नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर कहा कि भाजपा और आप पार्टी का नापाक गठजोड़ एक बार फिर उजागर हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नयी दिल्ली से 74 उम्मीदवारों के पर्चा भरने का उल्लेख करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नामांकन इस बात को दर्शाता है कि जनता उनके जन विरोधी नीतियों और कामों का विरोध कर रही है।
 
केजरीवाल का इतिहास काम करने का नहीं केवल प्रचार करने का रहा है,जिसे दिल्ली की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है।  प्रदेश कार्यालय में श्री चोपड़ा और रोहतास नगर विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार विपिन शर्मा और मुस्तफाबाद के अली अहमद की मौजूदगी में आप पार्टी और भाजपा के बड़ी संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रोहतास नगर विधानसभा से आप पार्टी के मुकेश हुड्डा, पूर्व पार्षद अनिल गौतम, प्रमोद त्यागी और कई अन्य नेता कांग्रेस से जुड़े। मुस्तफाबाद से आप पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जहीरुद्दीन, नेहरु विहार वार्ड प्रभारी रहीस अहमद, रहीसुद्दीन और बिलाल भाई अहमद ने कांग्रेस का दामन थामा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »