राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस मामले को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है। चौहान ने राजगढ़ जिले के व्यावरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, सांसद रोडमल नागर मौजूद थे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके कुछ अधिकारी अगर यह सोचते है कि हमारे कार्यकर्ता को मार लोगे, तो वे घर जाकर बैठ जाएंगे, यह उनकी भूल है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस प्रकार की ज्यादती की जा रही है, उससे हम अब उनके विरूद्ध सीधी कार्रवाई करेंगे। तिरंगा उठाने वाले कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाले अहंकारी अधिकारियों को छोडेंगे नहीं। प्रदेश में अन्याय, अत्याचार का दौर चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बंद करे। कार्यकर्ताओं से टकराने का दुस्साहस न करें। यदि प्रदेश सरकार का यही रवैया रहा, तो हम सड़कों पर भी निपटने को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासनित होता है। इसका मतलब यह नहीं कि वह कमजोर है। हमें हिसाब चुकता करना भी आता है।