18 Apr 2024, 14:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

होंडा ने 1.20 लाख लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 7:40PM | Updated Date: Jan 21 2020 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान देश के 260 से अधिक शहरों में 1.20 लाख लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। कंपनी ने सोमवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि उसके ट्रैफिक प्रशिक्षण पार्काें और सुरक्षा ड्राइंिवग एजुकेशन सेंटरों में 17,000 से अधिक लोगों को सड़क के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सुरक्षा टिप्स दिये गये। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।       

देश भर के 24 नगरों में दो हजार लोगों ने कंपनी की दोपहिया सुरक्षा रैलियों और वाकाथन में हिस्सा लिया। इस दौरान 33 शहरों में 72 स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं के 5,300 से अधिक बच्चों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया और उपभोक्ताओं, डीलर स्टाफ एवं होंडा एसोसिएट्स सहित 29,000 से अधिक लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »