29 Mar 2024, 12:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के भक्त ने सिद्धि विनायक मंदिर में दान किया 35 किलो सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:59PM | Updated Date: Jan 21 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदरों में से एक है। जहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों रुपए का दान किया जाता है। यह मंदिर महाराष्ट्र का सबसे धनी मंदिरों में आता है। एक भक्त ने यहां अब करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। भक्त दिल्ली का है लेकिन अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। एक श्रद्धालु ने लगभग 35 किलोग्राम सोना  दान किया है। इस सोने की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सिद्धिविनायक मंदिर को देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर के मुताबिक ये दान दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने पिछले हफ्ते दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »