28 Mar 2024, 14:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे BJP नेता को महिला कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 2:40PM | Updated Date: Jan 20 2020 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां BJP नेता नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में रैली कर रहे थे। वहीं CAA के समर्थन में बिना अनुमति रैली निकालने पर राजगढ़ के ब्यावरा में महिला कलेक्टर और एसडीएम के भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने से भाजपा आगबबूला हो गई है। रैली के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता के भाजपा कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ मारने और एसडीएम प्रिया वर्मा के भाजपा कार्यकर्ताओं से झूमझटकी को लेकर भाजपा ने कमलनाथ सरकार को घेरते हुए दोनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
 
राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता ने धारा 144 लागू होने के कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान कलेक्टर की कार्यकर्ताओं से तीखी बहस हुई और उन्होंने एक नेता को थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच विवाद बढ़ता गया और पुलिस के साथ-साथ कलेक्टर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करती हुईं नजर आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए।    
 
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में बीजेपी के कार्यक्रम को धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद  कानून की परवाह न करते हुए भाजपाई एकत्रित हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »