29 Mar 2024, 06:45:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुब्रमण्यम स्वामी बोले - नोटों पर छापो लक्ष्मी जी की फोटो, फिर देखो इकोनॉमी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 11:47AM | Updated Date: Jan 17 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थव्यवस्था में मजबूती के लिए सुझाव दिए हैं। भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाकर लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाए। क्योंकि लक्ष्मी जी धन की देवी है। इंडोनेशिया ने अपने नोटों पर गणेश जी की तस्वीर छापी तो उसकी अर्थव्यव्स्था मजबूत हो गई।
 
स्वामी विवेकानंद पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के सुब्रमण्यम स्वामी खंडवा पहुंचे थे। अर्थव्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वामी ने कहा कि नोटों पर लक्ष्मी का चित्र होना चाहिए। लेकिन इसे लेकर नरेंद्र मोदी ही जवाब दे सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को लक्ष्मी जी की फोटो लगाकर मजबूती दी जा सकती है। इसमें किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए।
 
स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला में बोलते हुए स्वामी ने कहा कि इंडोनेशिया ने अपने दस हजार के नोट पर गणेश जी की तस्वीर छापकर अपनी गिरती हुई अर्थव्यवस्था को बचाया। ऐसे में भारत सरकार को भी अपनी करेंसी पर लक्ष्मी जी की तस्वीर छापनी चाहिए।
 
इस दौरान बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं हैं। इसके लिए कांग्रेस और महात्मा गांधी ने खुद नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपील की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »