16 Apr 2024, 18:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसके इशारे पर काम कर रहा था दविंदर, जाँच हो : प्रियंका गाँधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:36AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने गुरुवार कहा कि इस बात की पूरी जाँच होनी चाहिये कि आतंकवादियों के साथ साठगाँठ के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस से निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह किसके इशारे पर काम कर रहा था। वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा कि दविंदर सिंह की गिरफ्तारी चिंतित करने वाले प्रश्न खड़े करती है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। बड़ी अजीब बात है कि न सिर्फ इतने दिनों तक उसके (आतंकवादियों से संबंध के) बारे में पता नहीं चल सका बल्कि विदेशी राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान उनके साथ उसकी ड्यूटी लगायी गयी। उन्होंने लिखा ‘‘वह किसके इशारे पर काम कर रहा था? इसकी पूरी जाँच की जानी चाहिये। देश में हमले करने में आतंकवादियों की मदद करना राष्ट्रद्रोह है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »