29 Mar 2024, 12:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले - भारत माता के टुकड़े करने वालों की खैर नहीं, राहुल-लालू कर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 3:28PM | Updated Date: Jan 16 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के वैशाली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत माता के टुकड़े करने वालों की जगह जेल में होगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा और लालू प्रसाद CAA पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 
गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह भी लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता से बताना चाहते हैं कि ये नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं जा सकती।
 
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश का धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कर गलत नींव डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन कभी होना ही नहीं चाहिए था। इसके परिणाम स्वरूप लाखों लोग मारे गए। इसके बाद लाखों शरणार्थी देश में आए। फिर भी पश्चिम और पूर्वी पाकिस्तान में अन्याय हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »