29 Mar 2024, 04:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी देश को आर्थिक मंदी से उबारने के समुचित प्रयास कर रहे हैं : रामदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:56AM | Updated Date: Jan 14 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। योग गुरु बाबा रामदेव ने आर्थिक मंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए आज कहा कि श्री मोदी देश को आर्थिक मंदी से उबारने के उद्देश्य से समुचित प्रयास कर रहें हैं। इंदौर की एक तेल निर्माता इकाई को खरीदे जाकर उसका संचालन पतंजलि द्वारा किए जाने की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित पत्रकार वार्ता में बाबा रामदेव ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को आर्थिक मंदी के लिए जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार अपने स्तर पर बेहतरी के लिए सभी प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें जितने प्रिय चौहान थे, उतने ही कमलनाथ हैं।
 
उन्होंने इस दौरान कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक दूरदृष्टि के नेता हैं, उन्हें पता है कि सरकार कैसे चलानी चाहिये। जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि जेएनयू में कभी पंडित जवाहर लाल नेहरू तो कभी जिन्ना के नाम पर आजादी मांगी जाती है। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के तरीको की आलोचना करते हुए कहा कि ये देश के लिए ठीक नहीं है। बाबा रामदेव ने जेनएयू में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दीपिका को अभी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दीपिका को बाबा रामदेव जैसे सलाहकार की भी जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »